Kanpur News: वन विभाग ने तेंदुए की अफवाह फैलाने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
कानपुर, सितम्बर 20 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर कस्बे में चौराहे के नजदीक भोर पहर एक समोसे की दुकान के पास तेंदुआ देखे जाने का दावा करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही है। फोटो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की जानकारी होने पर जब वायरल फोटो की पड़ताल की गई तो फोटो भ्रामक पाई गई। वन विभाग के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा करते हुए बार-बार ऐसी फोटो तैयार कर वायरल की जा रही हैं, जिनकी वास्तविकता की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो और अफवाह फैलाने वालों पर अब निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी फोटो या सूचना को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। वन व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.