कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: डेरापुर,संवाददाता।क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर ई-रिक्शों पर लोहे के लंबे एंगल लादकर सड़क पर चलाया जा रहा है, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे गलुवापुर क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर लोहे के लंबे एंगल लादकर सड़क पर ले जाए जाते देखा गया। ई-रिक्शा का प्रयोग सवारी के बजाय भाड़ा ढोने में जा रहा है। बाहर तक माल भरकर नाबालिग इसे चलाकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज्यादातर ई-रिक्शा चालक सीमेंट, बल्ली, टट्टर, लोहे के एंगल, सरिया लादकर सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। साथ ही आडे़-तिरछे खडे़ होकर आयेदिन दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दुर्घटना का सबब बना है बरौनी का मिरचईया चौक स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर की ओर निकले लोहे के एंगल...