कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर। काकादेव में लोन सेटलमेंट कराने का झांसा देकर कैंटीन संचालिका से 1.16 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की। काकादेव पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। काकादेव निवासी चांदनी अग्रवाल अस्पतालों में भोजन की आपूर्ति के लिए कैंटीन संचालित करती हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नितेश अपने साथियों के साथ उनकी कैंटीन में खाना खाने आता था। एक दिन वह फोन पर अपने लोन सेटलमेंट की बात कर रही थी, जिसे सुनकर नितेश ने घर बैठे लोन सेटलमेंट कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने उसके खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। वह छूट दिलाने का लालच देकर 50 हजार रुपये ले गया। आरोप है कि लोन सेटलमेंट नहीं होने पर उन्होंने आरोपित से बात की, जिस पर उसे 50 हजार रुपये लौटा दिए। बकाय...