कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आटो से चोरी की बैटरियां ले जा रहे चार शातिरों को दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने ईिरक्रशा की 9 बैटरियां बरामद कर ली। जबकि अभिलेखों के अभाव में आटो को सीज कर दिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारो का चालान कर दिया। पटेल नगर पुखरायां के रहने वाले नौशाद पुत्र मुन्ना के घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैट्री बुधवार रात में चोरी हो गई थी। मामले में उसकी तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। देर रात एसआई सौरभ सिंह ने तिराहे के पास पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Banda News: बैट्री चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार इसी बीच वहां आटो से आए चार युवक पुलिस चेकिंग देखकर आटो खड़ा कर भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर पुखरायां कस...