Kanpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात। कस्बे में डेरापुर रोड पर मेडिकल स्टोर किए एक चिलौली गांव के रहने वाले युवक की देर रात किशुनपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव का रहने वाला 30 वर्षीय विजय कुशवाहा कस्बे में डेरापुर रोड पर रामनगर वार्ड के सामने मेडिकल स्टोर किए था। शनिवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर वो अपनी बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। तभी रूरा डेरापुर मार्ग पर किशुनपुर गांव के सामने डेरापुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.