Kanpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दवा विक्रेता की मौत
कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। डेरापुर-रूरा मार्ग पर किशुनपुर गांव के सामने शनिवार देर रात लोडर की टक्कर से बाइक सवार दवा विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन उसको एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार लोडर चालक की तलाश शुरू की है। चिलौली गांव के 30 वर्षीय विजय कुशवाहा रूरा कस्बे में डेरापुर रोड पर मेडिकल स्टोर किए था। शनिवार रात में करीब 10 बजे वह दवा की दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर चिलौली जा रहा था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत रास्ते में रूरा थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव के सामने डेरापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.