कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर चार नवंबर को कानपुर उत्तर जिले में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। पदयात्रा में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। मोतीझील में जनसभा आयोजित की जाएगी। पार्टी ने इसमें 30 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया है। अभियान के तहत पदयात्रा, बौद्धिक संवाद, युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिता, इन्फ्लुएंसर मीट, विशेष पत्रिकाओं के प्रकाशन और सोशल मीडिया अभियान समेत आठ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बिहार में BJP की पदयात्रा कल से, सम्राट चौधरी पटना से शुरुआत करेंगे; विपक्ष के ...