कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू की अध्यक्षता में कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात और फतेहपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। तय हुआ कि 4 नवंबर विशाल पैदल मार्च को सफल बना विपक्ष को बेनकाब किया जाएगा। रामकिशोर साहू ने पांचों जिलों के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरण को नई ताकत मिलेगी। यहां क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतू सिंह, जिपं अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, नीरज रानी, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, ...