Kanpur News: लेखपाल तैयार करेंगे संपत्तियों का रजिस्टर: डीएम
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। सरकारी जमीन और तालाबों पर कब्जा करने वालों पर अब प्रशासन की नजर रहेगी। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सरकारी और सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाने के साथ तालाबों को प्राथमिकता के आधार पर कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम समाज की संपत्तियों का रजिस्टर तैयार करने और अनावासीय सरकारी भूमि को चिह्नित करने को कहा है। कब्जा मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई कर जमीन खाली कराई जाएगी। सरसैय्या घाट स्थित नवीन सभागार में गुरुवार को राजस्व कार्यों की समीक्षा की, जिसमें राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.