कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: लूट में छह दिन बाद पुलिस ने दर्ज की टप्पेबाजी की रिपोर्ट -बाइक सवारों ने 25 अगस्त को महिला के छीन लिए थे बाले -मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की बाइक सवारों की तलाश रूरा, संवाददाता।

घटना का विवरण रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव की रहने वाली एक महिला के सोने के बाले लूट कर भागे बाइक सवारों के खिलाफ छह दिन बाद पुलिस ने टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन व बाइक सवारों की तलाश शुरू की है।

लगातार जांच की परेशानी हारामऊ गांव की रहने वाली जोगादेवी गत 25 अगस्त को दवा लेने के लिए गलुआपुर गई थीं। वहां से घर आते समय बाइक सवार दो युवकों ने उनको बातों में उलझाने के बाद कमलपुर व हारामऊ के बीच बंबे की पुलिया के पास उनके कान क ेसोने के बाले छीन लिए थे। इसके बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए ...