कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर। दो दिवसीय डेकाथलान बैडमिंटन टूर्नामेंट में 150 से अधिक खिलाड़ियों के बीच शानदार मुकाबले खेले गए। साकेत नगर स्थित द सोशल कोर्ट यार्ड में पुरुष युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में सोहन व आरव की जोड़ी ने यूसुफ व श्रेष्ठ को 13-15, 15-12, 15-9 से हराया। महिला युगल वर्ग में लक्ष्मी व शुभि की जोड़ी ने प्रिया व देविशा को 13-15, 15-14, 15-13 से पराजित किया। मिश्रित युगल वर्ग में आयुष व रोहिणिका की जोड़ी ने वैभव व निकिता की जोड़ी को 15-9, 9-15, 15-12 से हराकर चैम्पियन बनी। यह भी पढ़ें- Badaun News: विजडम स्कूल में सजा बैडमिंटन का रोमांचक मंच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...