Kanpur News: लक्ष्मीबाई वॉरियर्स को हरा भगत ब्रिगेड बना चैम्पियन
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से चल रही क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 के खिताबी मुकाबले में भगत ब्रिगेड ने लक्ष्मीबाई वॉरियर्स को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। समापन पर मुख्य अतिथि यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विजेता भगत ब्रिगेड टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान में खेले गए मैच में लक्ष्मीबाई वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करन के शानदार 84 रन की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बनाए। गेंदबाजी में राज अवस्थी ने 3 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में खेलने उतरी भगत ब्रिगेड की टीम ने संतोष यादव के नाबाद 86 रन की तूफानी पारी की बदौलत 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में संतोष यादव को मैन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.