कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता व सीडीओ विधान जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैंड समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग, संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था एवं अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों की समीक्षा की गई। डीएम ने अभियान में लगाये गये पौधों की शत प्रतिशत जियो टैंगिंग करने का निर्देश दिया। डीएम ने संबंधित विभागों द्वारा कराए गए पौधरोपण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रोपे गए पौधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा उनकी अधिकतम जीवितता बनाए रखने के लिए समयबद्ध सिंचाई, सुरक्षा एवं आवश्यक देखभाल की प्रभावी व्यवस्था की जाए। ...