Kanpur News: रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगा ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। अकबरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत गैजूमऊ का मजरा बनवारीपुरवा आज भी बुनियादी विकास सुविधाओं से कोसों दूर है। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर बीते कई वर्षों से घनी झाड़ियां उगी हुई थीं, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका था और लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप पड़ा था। प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर हाल ही में गांव के लोगों ने आपसी सहयोग और चंदा एकत्रित कर जेसीबी के माध्यम से रास्ते की झाड़ियों को साफ करवाया था। जनसमस्या से जुड़ी ग्रामीणों की इस सराहनीय पहल को 'हिन्दुस्तान' अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। झाड़ियों की सफाई के बाद भी पक्की सड़क के निर्माण को लेकर जब प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। अब बनवारीपुरवा के निवासियों ने लामब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.