कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: रसूलाबाद। रसूलाबाद से कानपुर जा रही रोडवेज बस ने गुरुवार शाम बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी विमलेश कुमार पाण्डेय का पच्चीस वर्षीय पुत्र वैभव उर्फ ओमी गुरुवार शाम बाइक से घर जा रहा था। कस्बे के कानपुर रोड पर स्नेहलता गुप्ता डिग्री कालेज के निकट पीछे से जा रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से रोडवेज संविदा चालक की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मौत की जानकारी पर भाई शिवम, मां इन्द्र...