कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कल्याणपुर। इंदिरा नगर कट पर शनिवार दोपहर सब्जी लेने गए चट्टा संचालक बस की चपेट में गए। तलाश में जुटे परिजनों ने रविवार पोस्टमार्टम हाउस में उनकी शिनाख्त की। इंदिरा नगर के बिनुआपुर निवासी 56 वर्षीय राकेश यादव चट्टा संचालन करते थे। उनके बड़े भाई राजेश ने बताया कि परिवार में छह भाई हैं। राकेश शनिवार सुबह 10 बजे कल्याणपुर बाजार से सब्जी लेने गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राकेश इंद्रानगर कट के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम तक राकेश के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह पोस...