कानपुर, जुलाई 20 -- Kanpur News: कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सोमवार को धान रोपाई के लिए खेत तैयार करते समय ट्रैक्टर के पीछे चल रहे रोटावेटर में फंसने से गजुराई के रहने वाले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में आया था। उसकी मौत से परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।गजनेर थाना क्षेत्र के गुजराई का रहने वाला 25 वर्षीय दिलशाद पुत्र जाहिद रविवार को अपने मामा के यहां रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में आया था। उसका मामा शाहदुल सोमवार को ग्रामप्रधान घनश्याम के खेतों में धान रोपाई के लिए रोटावेटर से काम करने गया था। उसके साथ में दिलशाद भी खेतों पर गया था। वहां ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में बैठा दिलशाद अचानक संतुलन बिगड़ने ...