Kanpur News: रोटरी क्लब : आम, अशोक, नीबू के पौधे रोपे
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर। 'प्रोजेक्ट हरा भरा शहर हमारा' के अन्तर्गत रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ने पॉपिन्स किंडर गार्डन स्कूल, कैंट में पौधरोपण का आयोजन किया। इसमें आम, अशोक, नीबू विभिन्न प्रकार के लगभग 15 पौधे लगाए गए। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रोजेक्ट एडवाइजर पीएन जैन व को-प्रोजेक्ट एडवाइजर आकांक्षा त्रिपाठी थीं। यहां रूफी वकी, पीएन जैन, सुशील चक, क्लब अध्यक्ष गौरव तिवारी, क्लब सचिव जिम्मी भाटिया, आंकाक्षा त्रिपाठी, डॉ. रोनल कुमार, डॉ. रोहन कुमार, संजीव पांडेय, जितेन्द्र अवस्थी, राहुल त्रिपाठी, गगन सेठ, अंकुर अर्शवानी, नीना अवस्थी, भावना तिवारी और हरप्रीत कौर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.