कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न कंपनियों ने 76 छात्राओं का चयन किया। महाविद्यालय की सचिव मेघना श्रीवास्तव, प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. सुगंधा तिवारी तथा प्लेसमेंट समिति की प्रभारी प्रो. क्षमा त्रिपाठी की देखरेख में यह रोजगार मेला हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं को उद्योग जगत से जोड़ते हुए उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। रोजगार मेले में ब्लिंकिट, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन और ऑप्टिव सहित चार कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर प्लेसमेंट सेल की सदस्य प्रो. श...