Kanpur News: रॉयल क्लब को हरा हर्ष स्पोर्टिंग ने जीता खिताब
कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिला फुटबाल संघ की ओर से शास्त्री नगर स्थित फुटसल मैदान पर एक दिवसीय शहीद आयुष यादव फुटसल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में हर्ष स्पोर्टिंग ने रॉयल फुटबाल क्लब को 1-0 से हराकर खिताब जीता। मुकाबले के 20वें मिनट में प्रथम ने शानदार गोल कर हर्ष स्पोर्टिंग को बढ़त दिलाई, जिसे टीम ने अंत तक बरकरार रखी। प्रथम को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद व पूर्व हॉकी खिलाड़ी विनोद गुप्ता ने किया। समापन समारोह में राष्ट्रीय एथलीट रनवीर मलिक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुनील खन्ना, अरुणकांत यादव, डीबी थापा, सुनील कुमार, प्रशांत कुमार, देबूजीत यादव, अमित नारंग आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.