कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर। इंदिरानगर में गंभीर मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस का ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग साइड चलने पर 7,000 रुपये का चालान काट दिया गया। एंबुलेंस मालिक सिंहपुर निवासी पंकज कटियार का आरोप है कि यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने एंबुलेंस को रोका और दबाव बनाया जबकि जिस अस्पताल में मरीज लेने के एंबुलेंस जा रही थी, वह अस्पताल रॉन्ग साइड में है। इतना बताने के बाद सिपाही ने चालान काट दिया। एंबुलेंस मालिक ने ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल में बेवजह चालान की आपत्ति दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...