कानपुर, जुलाई 11 -- Kanpur News: कानपुर। जागृति वेलफेयर समिति ने शनिवार को बॉलीवुड थीम पार्टी का आयोजन केडी पैलेस में किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजकपूर के रोल में रजनी चौधरी को, द्वितीय पुरस्कार आयशा खान के रोल में मोनिका सेठ को, तृतीय पुरस्कार रीना राय के रोल में रेनू पारिख व किशोर कुमार के रोल में बबीता टंडन को, सांत्वना पुरस्कार के रूप में किशोर कुमार के रोल में सुनीता वार्ष्णेय को दिया गया। हीरो हीरोइन के रूप में महिलाओं ने रैंप वॉक में जलवे बिखेरे। कोई मीना कुमारी के रूप में था कोई नूतन के रूप में। अध्यक्ष बीना पांडे, सचिव वंदना गुप्ता, सीमा मित्तल, लता जैसवाल एवं रश्मि गुप्ता के आकर्षक नृत्य रहे। मंच संचालन रश्मि गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...