कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर। नगर निगम के प्रमिला कक्ष में रविवार को रैंप पर जब खादी, हथकरघा और रेशम के खूबसूरत परिधान उतरे तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। मॉडलों ने बुनकरों के हुनर को आधुनिक अंदाज में पेश कर स्वदेशी वस्त्रों की खूबसूरती और उनकी समृद्ध विरासत से रूबरू कराया। रैंप पर संजना वर्मा, प्रज्ञा सिंह, यशविता सिंह, संचिता वर्मा, नैना गुप्ता, श्रृंखला सिंह, रिया श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, मुस्कान सिंह, शुभम मिश्रा और तारिक अहमद ने प्रदेश के पुरस्कृत बुनकरों द्वारा तैयार हथकरघा, खादी और सिल्क के आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन किया। डिजाइनर कुन्तानिल दास ने परिधानों की विशेषताओं और प्रमुख डिजाइनों की जानकारी दी। हथकरघा वस्त्र प्रदर्शन (फैशन शो) का आयोजन हथकरघा वस्त्रों के प्रचार-प्रसार के साथ निर्यात और विपणन को बढ़ावा देने ...