Kanpur News: रेल ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव
कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर पामा स्टेशन के पास रेल ट्रैक किनारे रविवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गजनेर थाना क्षेत्र के पामा स्टेशन के पास झांसी से कानपुर जाने वाली रेल लाइन में खंभा नंबर 1319/6-8 के बीच रविवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। वहां से निकले ट्रैक मैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर पामा को दी।वहां से भेजे गए मेमो पर पामा चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। उसके पास से पहचान का कोई अभिलेख आदि बरामद नहीं होने से पुलिस के प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.