कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री कुन्दन कुमार सिंह अपने साथियों के साथ पीएम और रेल मंत्री को संबोधित मांगपत्र महाप्रबंधक को देकर कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि बोनस की गणना छठवें के स्थान पर सातवें वेतनमान के आधार पर दिया जाए। आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार करने के पहले एक सप्ताह तक कर्मचारियों के बीच जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाने के बाद इसे दिया जाए। कुन्दन कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को दस वर्षों से बोनस के नाम पर छलावा किया जा रहा है। रेलवे के 12 लाख कर्मचारी को हर साल प्रति कर्मी 28 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के लिए संगठनों से जो सुझाव मांगे गए थे जो रेलवे बोर्ड के पास पहुंच चुके ...