Kanpur News: रेलवे वैगन से तेल चोरी का वीडियो वायरल
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: सचेंडी। भौती खेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के वैगन से तेल निकालने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक मालगाड़ी के वैगन से तेल निकालकर प्लास्टिक की केन में भरते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस ट्रैक पर अक्सर पेट्रोल व डीजल ले जाने वाली मालगाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसी दौरान वैगन से तेल चोरी की वारदात अंजाम को अंजाम दिया जाता है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया वीडियो काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। वीडियो की सत्यता और घटना के समय का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.