कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झींझक कस्बे में अक्षयवट आश्रम के पास अप ट्रैक किनारे गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। झींझक कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ले का रहने वाला 50 वर्षीय शिवनरेश दूध डेयरी का संचालक था। गुरुवार सुबह वह घर से टहलने जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव अक्षयवट आश्रम के पास खंबा नंबर 1081/17-19 के बीच अपलाइन पर पड़ा मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी कस्तूरी देवी बदहवास हो गईं, जबकि पुत्र सौरभ, शिवम ...