कानपुर, सितम्बर 18 -- Kanpur News: कानपुर देहात। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर रूरा कस्बे में डाकघर के पास देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रूरा कस्बे में डाकघर के सामने बंद रेल क्रॉसिंग से निकलते समय देर रात करीब 1 बजे डाउन रेल लाइन में खंभा नंबर 532/28 के पास दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । मालगाड़ी के चालक ने घटना की सूचना न्यू भाऊपुर के स्टेशन मास्टर ब्रज मोहन सिंह को दी। वहां से भेजे गए मेमो पर रूरा थाने से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस के प्र...