कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर के वरिष्ठ क्रिकेटर प्रशांत अवस्थी को भारतीय रेलवे अंडर-23 क्रिकेट टीम की चयन समिति में चयनकर्ता नियुक्त किया गया। समिति में उनके साथ आगरा के धीरज शर्मा और छत्तीसगढ़ के अमित मिश्रा को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। जूही निवासी प्रशांत अवस्थी उत्तर प्रदेश और भारतीय रेलवे की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। पिछले साल उन्होंने भारतीय रेलवे की सीनियर टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी संभाली थी। उनके अनुभव को देखते हुए अंडर-23 टीम के चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में प्रशांत अवस्थी काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...