कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: चकेरी। रेलबाजार में ट्रक के नीचे सो रहे चालक को आवारा कुत्ते ने कई जगह से नोच लिया। चालक के शोर मचाने पर राहगीरों ने कुत्ते को खदेड़कर भगाया। वहीं घायल चालक का उपचार हैलट अस्पताल में चल रहा है। उन्नाव के शुक्लागंज निवासी 60 वर्षीय शिव किशोर ट्रक चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह ट्रक को वेयर हाउस के पास खड़ा कर उसके नीचे आराम कर रहे थे। इस दौरान उनके पर एक काले रंग के कुत्ते ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें सिर समेत शरीर के कई हिस्से में काटा। घटना में पीड़ित शिव किशोर लहूलुहान हो गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खेलते समय मासूम पर कुत्ते का हमला, गंभीर क्लीनर उन्हें लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचा, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर हैलट रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पागल कुत्तों का आतंक, ब...