कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचलों की सड़कों पर इन दिनों ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चरम पर है। मानक और क्षमता को ताक पर रखकर ई-रिक्शा संचालक धड़ल्ले से ओवरलोडिंग कर रहे हैं। 4 से 5 सवारियों की क्षमता वाले ई-रिक्शा में 8 से 10 सवारियां तक भूसे की तरह भरकर और छत पर सवारियां बैठा कर तेज रफ्तार में दौड़ाई जा रही हैं, जिससे हर वक्त किसी गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। कस्बे के मुख्य चौराहे, रेलवे स्टेशन रोड और ग्रामीण रूटों पर ओवरलोड ई-रिक्शा फर्राटा भरते आसानी से देखे जा सकते हैं। अधिक कमाई के चक्कर में चालक न केवल सवारियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था को भी ध्वस्त कर रहे हैं। कई ई-रिक्शा चालक तो नाबालिग हैं, जिनके पास न तो कोई वैध लाइसेंस है और न ही उन्हें यातायात नियमों की जा...