Kanpur News: रूरा थाने के बाहर पोल में उतरा करंट, दो गोवंशों की मौत
कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे में सोमवार सुबह बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। थाने के ठीक बाहर लगे बिजली के लोहे के पोल में उतरा करंट दो बेजुबान गोवंशों के लिए काल बन गया। बारिश के दौरान पोल की चपेट में आने से दोनों गोवंशों की तड़प-तड़प कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित गोरक्षा प्रमुखों ने करीब दो घंटे तक शवों को उठाने नहीं दिया और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार सुबह गोवंश की मौत की खबर फैलते ही गोरक्षा प्रमुख आकाश सिंह और राज रावत कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। बिजली विभाग की इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए गोरक्षकों ने पोल के पास ही धरना दे दिया और गोवंशों के शवों को उठाने से रोक दिया। बारिश के चलते रूरा थाने के बाहर स्थित लोहे के बिजली पोल में अचानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.