कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। रूरा नहर पुल से झींझक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए हादसों का सबब बनी हुई है। लंबे समय से देखरेख और मरम्मत के अभाव में यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। रूरा से लेकर झींझक तक सड़क में जगह-जगह इतने बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं कि अब इस रास्ते पर चलना किसी बड़े खतरे से खाली नहीं है। रही-सही कसर जारी बरसात ने पूरी कर दी है। गड्ढों में जलभराव के कारण वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे रोजाना दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रूरा कस्बे में नया ओवरब्रिज चालू होने के बाद से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ गई है। अत्यधिक लोड वाहनों के गुजरने से पहले से कमजोर सड़क पूरी तरह उधड़ चुकी है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि अ...