कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: सरसौल। करवाचौथ के दिन मार्ग दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका अपने भाई के साथ बाइक से बीमार बहन को अस्पताल से देखकर घर लौट रही थी। घटना की सूचना मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। भाई भी घायल हो गया। महाराजपुर के रूमा में कानपुर से फतेहपुर लेन में गुरुवार दोपहर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार 40 वर्षीय पूनम निवासी शिवपुरी सरसौल उछलकर सड़क पर जा गिरी। ट्रक पूनम को कुचलते हुए भाग निकला। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। पति गोविंद ने बताया, पत्नी अपने भाई गौतम नौगवां महाराजपुर निवासी आशीष के साथ बाइक से गुरुवार सुबह बीमार बहन को देखने रावतपुर स्थित अस्पताल गई थीं। वापसी में रूमा में हादसा हो गया। आशीष भी घायल हुआ। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया, ट्रक का पता लगाया जा रहा है।...