कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर के पनकी रोड स्थित वीएसीएल रियल इस्टेट कंपनी में निवेश कर पांच वर्ष में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर शातिरों ने आजमगढ़ निवासी युवक से 52 लाख की रकम जमा करा ली। तय अवध पूरी हो जाने पर जब युवक ने अपनी रकम का भुगतान मांगा, तो कंपनी के निदेशकों ने भुगतान करने से मना कर दिया। मामले की शिकायत गृह सचिव से करने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आजमगढ़ के निजामाबाद रघुनापुर निवासी अतुल तिवारी के मुताबिक जुलाई 2020 में खुद को वीएसीएल रियल इस्टेट कंपनी का मैनेजर व एजेंट बताने वाले राजन मिश्रा उनके घर आए। राजन ने बताया कि उनकी कंपनी निवेशकों की रकम को पांच वर्ष में दोगुना करती है, अगर वह कंपनी में निवेश करता है तो वह मोटा म...