Kanpur News: रिमझिम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के चलते कहीं रबी की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बुवाई प्रभावित हो रही है तो कहीं खलिहानों में रखे धान को सुरक्षित रखने के लिए अन्नदाताओं को मशक्कत करनी पड़ रही है। खेत तैयार होने के बावजूद नमी अधिक होने से बुवाई का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वहीं, कटाई और मड़ाई के बाद बिक्री की आस में खुले स्थानों पर जमा की गई उपज को भीगने से बचाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। किसानों ने सरसों की बुवाई के लिए पहले ही खेतों की जुताई कराकर पलेवा करा दिया था। जमीन तैयार होने के बाद उन्हें अनुकूल मौसम का इंतजार था, ताकि समय रहते बीज डालकर अगली फसल की शुरुआत की जा सके। इसी बीच आसमान में बादल छाने और लगातार बूंदाबां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.