Kanpur News: रिटायर महिला दारोगा से चेन लूट का तीसरा आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कल्याणपुर। रावतपुर के केशवपुरम में सेवानिवृत्त महिला दारोगा से दिनदहाड़े चेन लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपित रंधावा उर्फ टकला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आठ जनवरी को सीबीसीआईडी से रिटायर दारोगा और डिप्टी जेलर ज्ञानेंद्र स्वरूप दुबे की पत्नी मंजूलता के घर के बाहर बदमाशों ने चेन लूट ली थी। 22 जनवरी को दलहन के पास पुलिस मुठभेड़ में गोंडा निवासी नियाज पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया था। 25 जनवरी को बरासिरोही में मुठभेड़ के दौरान शामली निवासी धनराज उर्फ विजय गिरफ्तार हुआ था। दोनों को जेल भेजा जा चुका है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि तीसरे आरोपित रंधावा उर्फ टकला, निवासी झिझाना, शामली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.