कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता रणजी ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ मेजबान उत्तर प्रदेश की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और 202 रन के स्कोर पर सिमट गई। टीम की ओर से अकेले धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह नाबाद 118 रन बनाकर मैदान पर डटे रहे। गोवा की ओर से यश कसवनकर ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक गोवा ने बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज सुयश प्रभुदेसाई 12 रन और शिवेंद्र भुजबल 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं।ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू हुए रणजी मैच में मेजबान उत्तर प्रदेश के कप्तान आर्यन जुयाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह भी पढ़ें- खेल : प्रियांश एक रन से पहला दोहरा शतक चूके लेकिन, गोवा के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए इसे ग...