Kanpur News: राशन कम देने की शिकायत पर कोटेदार को नोटिस
कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: बिधनू। मझावन ग्राम पंचायत के उचित दर विक्रेता महावीर प्रसाद गुप्ता पर राशन कम देने और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। कोटेदार को दो दिन के भीतर अपना पक्ष कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर फूलमती नाम की महिला ने शिकायत कर निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने, जबरन अन्य सामग्री वितरित करने और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। विभाग ने इसे आवश्यक वस्तु वितरण संबंधी नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए नोटिस जारी किया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कम वितरण और स्टॉक में कमी पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.