Kanpur News: रावतपुर क्रॉसिंग से देवकी चौराहे तक पैचवर्क तीन दिन में
कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रावतपुर क्रॉसिंग से रेवमोती होते हुए देवकी चौराहे तक सड़क के गड्ढों की मरम्मत तीन दिन में कराई जाएगी। मंगलवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-6 के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग का निरीक्षण किया। जगह-जगह बड़े गड्ढे मिलने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रावतपुर क्रॉसिंग से रेवमोती तक सड़क के दोनों ओर गड्ढे मिले। वहीं, रेवमोती से देवकी चौराहे की ओर कई स्थानों पर जल निगम की पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई थी। जल निगम के अधीक्षण अभियंता प्रवीन यादव ने बताया कि देवकी से रेवमोती तक पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बारिश के कारण दोबारा गड्ढे हो गए। रेवमोती के सामने पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन मेट्रो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.