कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेल प्रशासन ने कानपुर होकर चलने वाली रायपुर गरीब रथ सहित छह ट्रेनों का नंबर बदल दिया है। बदले हुए ट्रेन नंबर एक जनवरी से लागू हो जाएंगे। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री बदले हुए नंबरों से रिजर्वेशन करा सकेंगे। एनसीआर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि परिचालनिक कारणों के चलते 12545-12546 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 15545-15546 कर दिया गया है। यह 2 और 7 जनवरी से प्रभावी हो जाएगा। 20801-20802 इस्लामपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस का संशोधित नंबर 18633-18634 हो गया है। यह एक जनवरी से प्रभावी हो जाएगा। इसी तरह 12535-12536 रायपुर-लखनऊ जंक्शन गरीब रथ एक्सप्रेस का संशोधित नंबर 15319-15320 हो गया है। यह भी एक जनवरी-2027 से प्रभावी हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...