कानपुर, जुलाई 16 -- घटना का विवरण Kanpur News: कानपुर। रायपुरवा में युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पत्नी हरियाणा अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान लटके हुए शव के सामने दीवार पर मोबाइल रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी को वीडियो कॉल कर आत्महत्या की है। देवीदीन का हाता निवासी 37 वर्षीय विनीत कुमार इलेक्ट्रिशियन थे। परिवार में पिंकी और दो बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि विनीत की पत्नी की भतीजी की सगाई 20 जुलाई को हरियाणा के करनाल में है। इसमें शामिल होने के लिए उनकी पत्नी तीन जुलाई को अपने मायके चली गई थी। विनीत को भी कार्यक्रम में शामिल होना था। मंगलवार रात को वह काम से घर लौटा था, जिसके बाद बुधवार रात को उनका साथी बुलाने आया। कई कॉल करने और दरवाजे खटखटाने के बावजूद...