कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर ताइक्वांडो संघ का 46वां स्थापना दिवस और संस्थापक सदस्य स्व. दीपक गौड़ की 19वीं पुण्यतिथि बुधवार को बड़ा चौराहा ​स्थित जीएनके इंटर कॉलेज में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. दीपक गौड़ को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओईएफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित दुबे व विशिष्ट अतिथि वरुण मल्होत्रा ने राष्ट्रीय खिलाड़ी व पदक विजेता राम गोपाल बाजपेई और आराध्या को दीपक गौड़ अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं, एसएन सेन बालिका डिग्री कॉलेज की क्रीड़ा प्रमुख व विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति पांडे को खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुरु सम्मान से नवाजा गया। समारोह में कानपुर ताइक्वांडो संघ से संबद्ध स्कूलों, क्लबों और एकेडमियों के प्रशिक्षकों के साथ इस साल राष्ट्रीय स्तर पर ...