कानपुर, नवम्बर 23 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। श्री लोहाई रामलीला समिति मूसानगर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय रामलीला कार्यक्रम के तीसरे दिन राम-केवट संवाद और दशरथ मरण प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कानपुर से आए कलाकारों की टीम ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक मंचन का आनंद लिया। राम-केवट संवाद के प्रसंग में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास के दौरान गंगा पार करने के लिए केवट से नाव मांगने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। केवट ने भगवान राम के चरण धोने की इच्छा जताई और प्रभु के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा एवं भक्ति का परिचय दिया। केवट और भगवान राम के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों ने भक्ति, प्रेम और समर्पण के भाव को अपने अभिनय से जीवं...