कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। श्री रामलीला सोसाइटी परेड अपने 150वें स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गई है। रामलीला मैदान से लेकर शोभायात्रा मार्ग तक जनसुविधाओं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बिजली के तारों को 16 फीट की ऊंचाई पर बांधने, निर्बाध बिजली आपूर्ति, मैदान में इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवॉल की मरम्मत और रंग-रोगन समेत कई मांगें रखीं। विजयादशमी पर रावण वध के साथ आतिशबाजी और विशेष लेजर शो होगा, जबकि 25 अक्तूबर को प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम से आयोजन का समापन होगा। नगर आयुक्त से मुलाकात के दौरान सोसाइटी ने शोभायात्रा मार्गों पर पैचवर्क, सड़क मरम्मत और सफाई कराने के साथ खुले व जर्जर मैनहोल पर नए ढक्कन ल...