कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: सरसौल। संत शिरोमणि महाराज रविदास की जयंती पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में रथ-कलश यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में सरसौल मंडल के रामनगर गांव में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रानू शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रथ का पूजन किया। रानू शुक्ला ने कहा कि रविदास जी का मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश आज भी प्रासंगिक है। यहां वीरेंद्र कुमार स्वामी, लक्ष्मी नारायण निषाद, संतोष कोरी, राम शंकर, रवि साहू आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: संत रविदास जयंती पर निकाली कलशयात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...