Kanpur News: राधा प्राकट्योत्सव पर गूंजा, बरसाने में बजत बधाई
कानपुर, सितम्बर 24 -- Kanpur News: कानपुर। राधा प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में समिति की महिला सदस्यों ने रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशवनगर में बधाई गीत एवं भजन कीर्तन का आयोजन धूमधाम से किया गया। मंदिर को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। महिलाएं बरसाने में बजत बधाई रानी कीरत ने कन्या जाई, राधारानी ने जन्म लिया आज बधाई बजे बरसाने, राधा रानी का भयो अवतार बधाई बाज रही आदि गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यहां आशा त्रिवेदी, ममता शर्मा, नीतू मिश्रा, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, जयंती बाजपेई, मधु मिश्रा, बिनीता दीक्षित, जया त्रिपाठी, स्मिता आदि उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.