कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। देवराहट थाना क्षेत्र के हरिधाम आश्रम में शुक्रवार रात में राधारानी की मूर्ति व घंटे चोरी होने की सूचना बोतल बाबा की भतीजी ने पुलिस को दी। जानकारी होते ही एसओ देवराहट ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके साथ ही आश्रम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमे आश्रम में किसी के जाने के संकेत नहीं मिले। जबकि वहां अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां उनके आभूषण व घंटे भी सुरक्षित मिले। चोरी की सूचना पर पुलिस दोपहर तक खासी परेशान रही। फफूंद औरैया की रहने वाली एक महिला से देवराहट थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा गांव में हुई छेड़छाड़ के मामले में दर्ज रिपोर्ट में 19 जून को पुलिस ने वहां स्थित हरिधाम आश्रम के महंत हरिओम उर्फ बोतल बाबा को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार गिया था। इसके बाद से वह जेल में निरुद्ध...