Kanpur News: राठौर समाज के विकास के लिए आगे आएं युवा
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कानपुर। राठौर क्षत्रिय सभा ने दुर्गादास राठौर जयंती पर समारोह का आयोजन किया। दानाखोरी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुनील राठौर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उनकी बढ़ती सहभागिता मौजूदा समय की जरूरत है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन राठौर व राष्ट्रीय मंत्री डॉ. नीरज राठौर ने कहा कि वही समाज आगे बढ़ता है जो अपने पूर्वजों के पदचिह्नों पर चलता है। अरुण राठौर, सुरेंद्र सिंह, आलोक राठौर, डॉ अनिल राठौर, राजीव राठौर, जीएल राठौर, महेंद्र सिंह, अखिल राठौर, रवि राठौर, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.