Kanpur News: राज्य स्तरीय कबड्डी में कानपुर की टीम दिखाएगी दम
कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। गाजियाबाद के आर्य बंधु पब्लिक स्कूल में आठ और नौ सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कानपुर की टीम भी प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता के लिए शनिवार को अर्मापुर स्थित मैदान में जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर टीम में जगह बनाने के लिए जोर आजमाइश की। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कानपुर की टीम का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों में मोहित वर्मा, उज्जवल दीक्षित, रोहित यादव, प्रतीक कुमार, आयुष यादव, शिवम सिंह, राज प्रजापति, धैर्य मिश्रा, समीर, जान मोहम्मद, सूर्या प्रताप सिंह, शनि, सुमित कुमार और राज सिंह शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: खिलाड़ियों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.